Today's Gold Price: लगातार बढ़ोतरी के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी चमकी
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को सोने की कीमत अचानक गिर गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में 20 रुपए की मामूली गिरावट आई। सोने में जारी गिरावट की वजह से सोना 32100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 75 रुपए की तेजी देखने को मिली।

सोने की कीमत में 660 रुपए की बढ़ोतरी
शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। पिछले 4 दिनों में सोने की भाव में लगातार तेजी आई और कीमत में 660 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32100 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी में 24,900 रुपए पर स्थिर रही।
वहीं चांदी की कीमत में 75 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी 75 रुपए तेज होकर 37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंडस्ट्रियल यूनिट की डिमांड की वजह से चांदी की कीमत में तेजी आई। अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1238.8 डॉलर प्रति आउंस चांदी का भाव 14.44 डॉलर प्रति आउंस हो गया। वहीं स्थानीय बाजार में चांदी सिक्का लिवाल 72 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।












Click it and Unblock the Notifications