सोने की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट, एक दिन में 1750 रुपए हुआ सस्ता
नोटबंदी के फैसले से बंद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत धड़ाम से गिर गई। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले से बंद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत धड़ाम से गिर गई। 16 दिन बाद बाजार खुलने पर सोने की कीमतों में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

आज बाजार में सोना 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत में प्रति किलो 3100 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजारों में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 1750 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं सोने की गिन्नी का भाव 200 रुपए टूटकर 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर आ गया। आपको बताते चलें कि इससे पहले सोने की कीमत 10 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 31,150 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 44,700 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
दिल्ली के सभी स्वर्ण बाजार 11 नवंबर से ही बंद चल रहे थे। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि इनकम टैक्स विभाग ने दिल्ली के प्रमुख बाजारों में सर्वेक्षण शुरु किया था।












Click it and Unblock the Notifications