खुशखबरी: सोना खरीदने का बेहतरीन मौका,लगातार छठे दिन गिरा दाम, चांदी में आई बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए सोना खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका है। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोने की कीमत में लगातार छठे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ- साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। दिल्ली सराफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में 73 रुपए की गिरावट आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपए गिरकर 38486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 Gold Price decrease continue on 6th Day, Know Todays Gold and Silver rate.

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। 73 रुपए गिरकर सोना 38,486 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में 89 रुपए की गिरावट आई और चांदी 44,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वहीं मंगलवार को चांदी 44,729 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले हफ्ते चांदी की कीमत में 1475 रुपए की गिरावट आई। अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो न्यूयार्क में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,464.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार जानकारों के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती से 24 कैरेट वाले सोने का हाजिर भाव 73 रुपए गिर गया। डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 70.80 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जिसका असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिला। जिसके चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अमेरिका - चीन व्यापार वार्ता आने वाले दिनों में सोने की कीमत तय करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+