Gold Rate: खुशखबरी, हफ्ते के पहले दिन ही लुढ़का सोना, 35551 रुपए पर पहुंचा 18 कैरेट सोने का दाम

Gold Rate: खुशखबरी, हफ्ते के पहले दिन ही लुढ़का सोना, 35551 रुपए पर पहुंचा 18 कैरेट सोने का दाम

नई दिल्ली, अप्रैल ,26। सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अप्रैल महीने में औसत तौर पर सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला, लेकिन 26 अप्रैल, सोमवार को सोना बजार खुलते ही धड़ाम हो गया। सोने के हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सोने के दाम एक बार फिर से नीचे गिर गए है। ऐसे में शादियों के इस सीजन में अगर आपको भी सोना खरीदना है तो बिना देर किए फौरन खरीदारी कर लें।

 सोना फिर हुआ सस्ता

सोना फिर हुआ सस्ता

अगर आपको सोना खरीदना है तो आपके पास ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में 26 अप्रैल को गिरावट आई। सर्राफा बाजार में आज सोना 405 रुपए नीचे गिर गया। इस गिरावट के साथ ही एक बार फिर स 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 35551 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने में बड़ी गिरावट, कीमत 35551 रुपए के पास

सोने में बड़ी गिरावट, कीमत 35551 रुपए के पास

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 405 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी की कीमत में 769 रुपए तक गिर गया। आज चांदी की कीमत 68383 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर से 8448 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 23 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 47806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का ये सही मौका है।

 सोने पर कोरोना का असर

सोने पर कोरोना का असर

सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के साथ ही बाजार में उठापटक जारी है। कई राज्यों में मिनी लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है। औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। बाजार के प्रभावित होने के साथ ही निवेशकों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से निवेशकों का आकर्षण सोने की तरफ बढ़ने लगा है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी होना तय है।

MCX पर सोने की कीमत

MCX पर सोने की कीमत

एमसीएक्स पर सोने की कीमत की बात करें तो सोमवार को सोने के फ्यूचर में 0.04 फीसदी की गिरावट आई। जून डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत में गिरकर 47512 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

वेडिंग सीजन में धड़ाम हुआ सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का भाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+