सोना खरीदना हुआ महंगा, 7 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में आज तेजी रही। सोना आज 7 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के साथ-साथ रुपए में जारी गिरावट की वजह से सोने में तेजी आई है। डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने से सोने की कीमत में तेजी आई। आज सोने की कीमत में 120 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना में आज 120 रुपए चमककर सात सप्ताह के उच्चतम स्तरपर पहुंच गया। आज 10 ग्राम सोने की कीमत 31200 रुपए पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत आज स्थिर रही। चांदी 38,300 रुपए पर ही स्थिर रही।

सोने की कीमत में आज 120 रुपए की तेजी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 31200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में कल सोना 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,206.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी में 0.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही और यह बढ़कर 14.73 डॉलर प्रति औंस तक गई।
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें तो दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,050 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जबकि आठ ग्राम की गिन्नी का भाव 24,500 रुपए पर स्थिर रहा।
दूसरी ओर चांदी की कीमत अपरिवर्तित रही। चांदी 38,300 रुपए प्रति किलो पर स्थिर रही। हालांकि चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपए और बिकवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।












Click it and Unblock the Notifications