Gold Price: अमेरिकी कर्ज संकट के बीच जानिए सोने का भाव, कैसी रहेगी आने वाले दिनों में चाल
अमेरिका में आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में गोल्ड के दाम में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।

Gold Price: अमेरिका में आर्थिक संकट का खतरा लगातार मंडरा रहा है। जिस तरह से कर्ज चुकाने में अमेरिका की स्थिति डांवाडोल दिख रही है उस बीच हर अमेरिका के राष्ट्रपति ने क्वाॉड की बैठक शामिल होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।
एशिया के बाजार में दाम स्थिर
अमेरिकी संकट के बीच गोल्ड के दाम एशिया के बाजार में स्थिर बने हुए हैं। बुधवार को गोल्ड 2000 डॉलर प्रति औंस के मार्क पर बना रहा। वहीं स्पॉट गोल्ड 1992.19 डॉलर प्रति आउंस पर है। हालांकि यूएस गोल्ड फ्यूचर 0.1 फीसदी बढ़त के साथ 1995.40 डॉलर पर है।
अमेरिकी संकट का खतरा
अमेरिका पर मंडरा रहे आर्थिक संकट की समस्या को हल करने के लिए जो बाइडेन शीर्ष कांग्रेस रिपब्लिकन नेता केविन मैकार्थी के साथ चर्चा करेंगे ताकि इस संकट को दूर किया जा सके।
आज का गोल्ड का भाव
17 मई को गोल्ड के भाव की बात करें तो आज इसके दाम में 600 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की बात करें तो इसका दाम 61070 रुपए है, जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 55940 रुपए है। दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का दाम 62060 रुपए है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 56900 रुपए है।
गोल्ड ने दिया सबसे अधिक रिटर्न
ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस का कहना है कि अगर किसी असेट क्लास ने इस साल 10 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है तो वह गोल्ड है, 2022 के बाद से गोल्ड ने 23 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्यों बढ़ा गोल्ड का दाम
गोल्ड के दाम बढ़ने की वजह की बात करें तो महंगाई, विकास की दर का घटना, करेंसी में उतार-चढ़ाव अहम रहे हैं। आर्थिक अस्थिरता के इस माहौल में शेयर बाजार काफी जोखिम भरा रहा है। यही वजह है कि लोग गोल्ड पर अधिक भरोसा कर रहे हैं।
क्यों लोग खरीदते हैं गोल्ड
गोल्ड को खरीदने की एक बड़ी वजह यह है कि महंगाई से निपटने के लिए लोग गोल्ड को हेज करते हैं और अपने निवेश को बेहतर करते हैं। रूपए की बात करें तो इसके दाम भी गोल्ड के दाम को प्रभावित करते हैं।
लंदन बुलियन मार्केट में तय होते हैं दाम
इंटरनेशनल गोल्ड स्पॉट के दाम लंदन में निर्धारित होते हैं और यह लंदन बुलियन मार्केट में डॉलर, यूरो और पाउंड के आधार पर तय होते हैं। ऐसे में जब रुपया गिरता है तो एक्सचेंज दर भी बढ़ जाता है, जिसकी वजह से भारत में गोल्ड के दाम बढ़ जाते हैं।
ब्याज दर कम होने से बढ़ता है दाम
गोल्ड के दाम को प्रभावित करने की एक और बड़ी वजह है कि जब ब्याज दरों को कम किया जाता है तो डॉलर के दाम नीचे आते हैं जिसकी वजह से बॉन्ड यील्ड पर रिटर्न कम हो जाता है। ऐसे में लोग गोल्ड की ओर जाते हैं और गोल्ड के दाम बढ़ जाते हैं।
मुनाफा वसूली आ सकती है
पिछले कुछ समय में गोल्ड के दाम काफी बढ़ गए है, ऐसे में कुछ हद तक मुनाफा वसूली इसमे देखने को मिल सकती है। ऐसे में हर किसी की नजर इस वक्त अमेरिका के कर्ज संकट पर टिकी है। गोल्ड के दाम इसपर ही फिलहाल के लिए निर्धारित हैं।












Click it and Unblock the Notifications