Gold: नववर्ष में आप खरीद पाएंगे सस्ता सोना
नव वर्ष आपके लिए गोल्डन साबित हो सकता है। क्योंकि बाजार के जानकारों ने अनुमान लगाया है कि नव वर्ष में सोने की कीमतें सस्ती हो सकती हैं। अगले साल में सोने की कीमत बीस हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। अगर सोने के दाम अनुमान के मुताबिक बीस हजार रुपए पर आए तो यह संभव है कि ज्यादा समय तक सस्ते न रहें। इसलिए पूरी तरह से आप तैयारी कर लें अपना नव वर्ष गोल्डन बनाने के लिए।

इसलिए घट सकती है सोने की कीमत
इसकी वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घट रही हैं। जिसके कारण सोने का आयात सस्ता हो सकता है। वहीं, डॉलर अन्य करेंसी के मुकाबले मजबूत भी हो रहा है। जिसका प्रभाव सोने के कम कीमत हो जाने के रूप में देखने को मिल सकता है।
विश्व बाजार में सोना अभी साढ़े चार साल के निचले स्तर 1137.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वहीं वित्तीय सेवा कंपनी एबीएन एमरो ने कहा है कि साल के अंत तक यह ग्यारह सौ डॉलर के स्तर से नीचे आ जाएगा।
साल 2015 के अंत तक आठ सौ डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा। जिसके बाद घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट की पूरी आशंकाएं हैं।
विश्व बाजार में सोना अभी साढ़े चार साल के निचले स्तर 1137.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। वित्तीय सेवा कंपनी एबीएन एमरो के मुताबिक साल के अंत तक यह 1100 डॉलर के स्तर से नीचे जाएगा। साल 2015 के अंत तक 800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications