आखिर क्यों लगातार घट रही है सोने की कीमत, जानिए 10 ग्राम सोने की आज की कीमत?

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। गुरुवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोने की कीमत में 20 रुपए की गिरावट आई और सोना नीचे गिरकर 31540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी 60 रुपए नीचे घिसककर 37160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

गुरुवार को सोने की कीमत में 20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना घटकर 31,540 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा कारोबारियों की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। स्‍थानीय ज्‍वेलर्स के साथ ही साथ रिटेलर्स की कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। हालांकि विदेशी बाजारों में मजबूती के चलते ये गिरावट सीमित रही। वहीं रुपए में आई मजबूत की वजह से सोने का निर्यात भी सस्‍ता हुआ है, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा है और सोने में जारी गिरावट स्थिर रही।

 10 ग्राम सोने की आज की कीमत

10 ग्राम सोने की आज की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 31540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31540 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,390 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 24,700 रुपए पपर टिकी रही। आपको बता दें कि बुधवार को सोने की कीमत में 290 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। अगर अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोने की कीमत देखें तो सिंगापुर में सोना 0.36 प्रतिशत उछलकर 1225.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया तो वहीं चांदी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 14.33 डॉलर प्रति औंस हो गई।

 चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 60 रुपए सुधरकर 37,160 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्‍कों का भाव 72,000 रुपए लिवाल और 73,000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ापर टिका रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+