गोल्डन देश: यहां शराब में सोना मिलाकर पीते हैं लोग, खाने में डाला जाता है गोल्ड का टुकड़ा
नई दिल्ली, जून 9। किसी भी देश के लिए सोना उसकी संपत्ति , उसकी ताकत का बड़़ा हथियार होता है। जिस दश के पास जितना सोना, वो उतना शक्तिशाली समझा जाता है। ऐसा ही एक देश है म्यांमार , जहां सोन का अकूब भंडार है। यहां सोने के उपलब्धता का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि यहां के लोग शराब में सोना घोलकर पीत हैं। इसक अलावा यहां खाने-पीने की चीजों में सोने का इस्तेमाल किया जाता है।

सोने का भंडार
भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में सोने का विशाल भंडार है। यहां हर तरफ सोना ही सोना नजर आता है। यहां के अधिकांश मंदिर सोने से बने है। मांडले बिजनेस फोरम के मुताबिक यहां की पहाड़ियों में बने 700 से अधिक मंदिर सोने से बन है। जबकि बगान शहर के आसपास 2200 से ज्यादा मंदिर सोने से बने हुए हैं। यहां के अधिक मंदिर और बौद्ध स्तूप सोने से बन हैं। दरअसल बौद्ध धर्म में सोन को बेहद पवित्र माना जाता है।

शराब में घोलकर पीते हैं सोना
यहां सोने की बनी पत्तयों को मंदिरों में चढ़ाया जाता है। वहीं सोन का इस्तेमाल यहां की पारंपरिक दवाईयों में किया जाता है। इतना ही नहीं म्यांमार की स्थानीय शराब में भी सोने के पत्तर का इस्तेमाल किया जाता है। सोने के इस्तेमाल से बनी इन शराबों को व्हाइट व्हिस्की कहा जाता है। हालांकि इसकी कीमत में अच्छी खासी होती है, लेकिन सोने मिली इस शराब को ग्लास में देखकर लोग खुश हो जाता है।

सोने का फेस मास्क
यहां सोना इतना मिलता है कि लड़कियां इससे अपना श्रृंगार करती है। सोने से बनी फेसक्रीम, सोने से बना फस मास्क यहां की लड़कियों की खूबसूरती का असली राज है। यहां लड़कियां केले के साथ सोने का चूर्ण चेहरे पर मास्क क तौर पर लगाती है।

लोग खाते हैं सोना
यहां न केवल शराब और खूबसूरती बढ़ाने के लिए सोने का इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि खास मौकों पर चावल और सब्जियों में भी सोने के टुकड़े डाले जाते हैं। सोने का खाने में इस्तेमाल कर लोगों ने म्यांमार की पारंपरिक प्रथा को अब तक जिंदा रखा है।
सोने का रेट सुनकर हो जाएंगे गदगद, 7000 रु सस्ता, खरीदारी से पहले जान लें भाव












Click it and Unblock the Notifications