1218 रुपए में लें हवाई सफर का मजा, GoAir दे रहा है ये ऑफर

Recommended Video

    GoAir का धमाकेदार ऑफर, Rs 1218 रुपए में करें हवाई यात्रा | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः अगर आप हवाई सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। GoAir ने सोमवार को अलग-अलग रूटों पर विशेष किराए की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने कई रूटों पर 1218 रुपए की कीमत से टिकट देने की घोषणा की है। आपको ये टिकट और भी रस्ता मिल सकता है अगर आप इसकी बुकिंग गोएयर ऐप से करवाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत की एविएशन इंडस्ट्री 21.5% बढ़ोतरी के साथ दुनिया में नौवें पायदान पर है। जानकारों का मानना है कि टिकट सस्ते हो रहे हैं इसलिए आने वाले समय में ये और भी बढ़ेगा क्योंकि टिकट सस्ते हो रहे हैं।

    गोएयर ऐप से मिलेगी 10 फीसदी की छूट

    गोएयर ऐप से मिलेगी 10 फीसदी की छूट

    अगर आप बुकिंग गोएयर ऐप से बुकिंग करवाते हैं आपको 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अगर आप टिकट बुक करवाते हैं तो आपको प्रोमो कोड GOAPP10 लगाना होगा। इस कोड़ के बाद आपको डिस्काउंट मिलेगा।

    कई रूट्स पर मिल रहे हैं ऑफर

    कई रूट्स पर मिल रहे हैं ऑफर

    गो एयर ने कई रूट्स पर ऑफर दे रही है। इन टिकटों की शुरुआती कीमत 1218 रुपए है। अगर आप गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई के बीच यात्रा करते हैं तो आपको केवल 1218 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप इसी ऑफर के तहत दिल्ली से पटना का सफर करते हैं तो 2238 रुपए देने होंगे।

    1.04 करोड़ लोगों ने विमान में सफर किया है

    1.04 करोड़ लोगों ने विमान में सफर किया है

    डीजीसीए ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि अक्टूबर में 1.04 करोड़ लोगों ने विमान में सफर किया है। साल 2017 में देश में 10.37 करोड़ लोगों ने हवाई सफर किया। वहीं एयरलाइन्स ने कुल 12.30 करोड़ सीटें रहीं। अगर इस साल की बात की जाए तो देश में करीब 10 करोड़ से ज्यादा पैसेंजर घरेलू रूट्स पर हवाई सफर करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+