गजब का ऑफर, मात्र 926 रुपए में करें हवाई सफर , फटाफट बुकिंग से पहले जानें प्रोसेस
गजब का ऑफर, मात्र 926 रुपए में करें हवाई सफर , फटाफट बुकिंग से पहले जानें प्रोसेस
नई दिल्ली, 23 जनवरी। अगर आप हवाई सफर करते हैं तो आपके पास इससे अच्छा ऑफर नहीं मिलेगा। हवाई सफर पर बेहतरीन ऑफर मिल रहा है। आप एक हजार से भी कम रकम में हवाई सफर का मजा ले सकते हैं। बजट एयरलाइंस Go First ने रिपब्लिक डे सेल निकाला है। इस सेल के साथ आप मात्र 926 रुपए में विमान सफर कर सकेंगे।

सिर्फ 926 रुपए में करें हवाई सफर
गो फर्स्ट एयरलाइंस 926 रुपए में हवाई टिकट का ऑफर दिया है। आप एक हजार से कम में हवाई सफर कर सकेंगे। अगर आप भी इस ऑफर के तहत विमान सफर के लिए फ्लाइट टिकट लेते हैं तो आपके पास 22 जनवरी से 26 जनवरी तक का ही मौका मिलेगा। आप बेहद बेहद किफायती दाम पर टिकट बुक करवा सकते हैं। हालांकि आपको कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा। आप इस ऑफर के तहत बुकिंग की गई टिकटों पर पर 11 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक सफर कर सकेंगे। आप इस ऑफर टिकट पर सफर के दौरान 15 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं। ये ऑफर सिर्फ डोमेस्टिक फ्लाइट पर मिल रही है। वहीं आप इस ऑफर के तहत ग्रुप बुकिंग नहीं कर सकेंगे। हालांकि आपको इस ऑफर के तहत फ्लाइट टिकट को रिशिड्यूल करा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications