और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, 1991 के बाद कच्चे तेल की कीमत में सर्वाधिक उछाल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से तेजी आने वाली है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 5 से 7 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पेट्रोल की कीमतों में साल 1991 के बाद एक दिन में सर्वाधिक तेजी आई है। इस तेजी का असर भारत में पेट्रोल की कीमत पर पड़ने वाली है।

 Global oil prices soar 19%, maximum jump since 1991 Gulf war

सऊदी अरब में तेल प्लांट पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने टेंशन बढ़ा दी है। इसी वजह से सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 19 फीसदी तक की तेजी आई। ये तेजी 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद यह एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी तेजी है। वैश्विक बाजार में तेज की कीमतों में आई तेजी का असर भारत में भी तेज की कीमतों पर पड़ा है। आर्थिक विकास को दोबारा गति देने के प्रयास में जुटी सरकार की चुनौतियों में इजाफा होगा।

आपको बता दें कि कि सऊदी के तेल उद्योग के केंद्र में ड्रोन हमले के बाद पहली बार खुले बाजार में ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 19 फीसदी महंगा होकर 72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। बाजार बंद होने तक ये 67 डॉलर पर बंद हुआ। जिसका असर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों पर पड़ा। वहीं पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संभावित आपूर्ति व्यवधान पर परेशानी को दूर करने के लिए कदम बढ़ाया है , लेकिन विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि उच्च तेल की कीमतों की एक विस्तारित अवधि भारत की आर्थिक वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+