Gold price: सोने की वैश्विक कीमतों में भारी गिरावट, जानिए भारत में क्या चल रहा है भाव

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट कमजोर वैश्विक रुख की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी बरकरार रहने की संभानाओं के बीच सोमवार को सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.57 डॉलर की गिरावट के साथ 1,726.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, अमेरिका में सोना वायदा 0.5% गिरकर 1,726.60 डॉलर प्रति डॉलर पर रहा।

सोने की कीमतों में उछाल

सोने की कीमतों में उछाल

बाजार विशेषज्ञों की राय पर भरोसा करें तो इस हफ्ते वायदा बाजार में इसकी कीमत 47,800 से लेकर 48,000 हजार के आस-पास रह सकती है। भारत में सोने की कीमतों में उछाल देखा गया है, सोमवार को भारतीय बाजार में 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 47,930.00 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 46,120.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची।

लॉकडाउन में ढील का दिखा असर

लॉकडाउन में ढील का दिखा असर

चांदी की कीमतों की बात करें तो लॉकडाउन में ढील के बाद कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। भारतीय बाजार में आज चांदी 48,370 रुपये प्रति किलीग्राम पर पहुंची। बता दें कि सोने की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी, देश में गोल्‍ड ईटीएफएस के द्वारा निभाई जाने वाली भूमिका पर भी निर्भर करता है। जब गोल्‍ड ईटीएफ खरीदते हैं तो यह इंटरनेशनल मार्केट में कीमतों के बढ़ने का कारण बनता है जो अंतत: चेन्‍नई में सोने की कीमतों पर असर डालता है।

सोने की कीमतों में रह सकती है तेजी

सोने की कीमतों में रह सकती है तेजी

विशेषज्ञों का कहना है कि आज ही शुरू हुए हफ्ते में सोने की कीमतों में सकारात्मक रुख रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की वजह से कमजोर वैश्विक आर्थिक स्थिति का फायदा सोने को मिलेगा। एंजेल ब्रोकिंग में कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने बताया कि इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में सकारात्मकर रुख देखने को मिल सकता है।

48,000 रुपये तक पहुंच सकता है दाम

48,000 रुपये तक पहुंच सकता है दाम

कमजोर वैश्विक आर्थिक रुख का सोने की कीमतों पर फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि वायदा बाजार के कारोबार के दौरान जून के सौदों में सोना की कीमत 48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच सकता है। हालांकि ईद-उल-फित्र की वजह से सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) बंद रहा अब मंगलवार को बाजार दोबारा खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: Gold Rate: 7 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज की कीमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+