महज 1 रुपए में खरीदें रेडमी नोट-3, देखिए ऐसी ही 8 शानदार डील

नई दिल्ली। श्याओमी की दिवाली सेल शुरू हो चुकी है, जिसमें आपको एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर मिलेंगे। यह सेल आज यानी 17 अक्टूबर से शुरू हुई है, जो 19 अक्टूबर तक चलेगी। यह सेल रोजाना सुबह 10 बजे शुरू होगी।

diwali sale

इस सेल में रोजाना दोपहर 2 बजे एक फ्लैश सेल शुरू होगी। इस फ्लैश सेल में आपको रेडमी 3एस प्राइम, ब्लूटूथ स्पीकर, रेडमी नोट 3, पावर बैंक और एमआई बैंड 2 सिर्फ एक रुपए में खरीदा जा सकता है।

श्याओमी इस सेल के तहत एक रुपए में रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट-3 (2 जीबी+16 जीबी) और मी 4 के कुल 30 यूनिट देगा। इस सेल के लिए खुद को रजिस्टर करने के लिए यूजर को यह ऑफर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करना होगा।

इसके अलावा, श्याओमी की तरफ से लकी ड्रॉ भी निकाले जाएंगे और कूपन भी दिए जाएंगे। लकी विजेता को मी रोबोट वैक्यूम दिया जाएगा। इतना ही नहीं, कंपनी के कई प्रोडक्ट पर बहुत ही शानदार डील मिल रही हैं। तो आइए जानते हैं कुछ खास डील्स के बारे में।

1- श्याओमी रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी नोट-3 (2 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज) इस सेल के दौरान 500 रुपए सस्ता मिलेगा। इनकी कीमत क्रमशः 6,499 रुपए, 8,499 रुपए और 9,499 रुपए है।

2- श्याओमी रेडमी नोट (3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज) पर 1000 रुपए की छूट मिलेगी और इसी के साथ यह फोन आपको इस सेल के दौरान 10,999 रुपए में मिलेगा।

3- श्याओमी मी मैक्स पर भी 1000 रुपए की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी कीमत आपको 13,999 रुपए पड़ेगी। साथ ही आपको हंगामा का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

4- श्याओमी मी 5 पर सबसे तगड़ी छूट दी जा रही है। इस पर आपको 3000 रुपए की छूट मिलेगी, जिसके बाद इसकी कीमत 19,999 रुपए होगी। साथ ही, मी 5 खरीदने वाले को जीरो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी मिलेगा।

5- मी मैक्स का एक अलग वर्जन श्याओमी मी मैक्स प्राइम है, जो स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर पर चलता है। ये फोन इस सेल के दौरान 19,999 रुपए में मिलेगा।

6- श्याओमी का 10,000 एमएएच का पावर बैंक प्रो सेल के दौरान 1,999 रुपए में मिलेगा। यह पावर बैंक 18 वाट तक टू वे चार्जिंग करता है और साथ ही सी टाइप चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

7- ईयरफोन- मी इन-ईयर हेडफोन प्रो और मी कैप्सूल ईयरफोन पर क्रमशः 400 रुपए और 100 रुपए की छूट मिलेगी। इस तरह से आपको मी इन-ईयर हेडफोन प्रो 1,399 रुपए का पड़ेगा, जबकि मी कैप्सूल ईयरफोन 899 रुपए का पड़ेगा।

8- पावर बैंक- मी 10,000 एमएएच पावर बैंक 1,099 रुपए में मिलेगा, जबकि 20,000 एमएएच मी पावर बैंक मी यूएसबी फैन के साथ 1,899 रुपए का मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+