...तो अब फरवरी नहीं, जनवरी में पेश होगा देश का बजट!
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ब्रिटिश काल से चली आ रही है एक बड़ी परंपरा को बदलने पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ सरकार की रणनीति के हिसाब से हुआ तो देश का अगला आम बजट जनवरी के आखिर में जनता के सामने होगा।

जी हां, सरकार इस बात पर विचार कर रही है कि आम बजट फरवरी की अंतिम तारीख को पेश ना करके जनवरी में पेश किया जाए। हालांकि इसे लेकर तारीख अभी तय नहीं है।
31 मार्च से पहले निपटेगा बजट का कामकाज
इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। सूत्रों का कहना है कि सरकार का जोर इस बात पर है कि बजट से जुड़ा सारा कामकाज वित्त वर्ष की समाप्ति यानी 31 मार्च से पहले निपटा लिया जाए।
सरकार मानकर चल रही है कि इससे जहां नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी आ सकती है, वहीं संबंधित विभागों को बजट राशि वित्त वर्ष की शुरूआत में ही मिल जाएगी, जोकि अभी तक मई से मिलने शुरू होती है।
जनवरी के आखिर में हो सकता है बजट पेश
वित्त मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हालांकि अभी इस बारे में कोई तारीख तय नहीं की गई है लेकिन गणतंत्र दिवस की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आम बजट जनवरी के आखिर में पेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications