फूड सेक्टर में गौतम अडानी देंगे रिलायंस को सीधी टक्कर, अब विदेशी कंपनी का करेंगे अधिग्रहण, आपका होगा फायदा
नई दिल्ली, 15 सितंबर। गौतम अडानी अब अनिल अंबानी को सीधे टक्कर देने का मन बना रहे हैं। गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार अडानी की कंपनी अब ना सिर्फ भारत बल्कि देश के बाहर भी विदेशी कंपनी के अधिग्रहण की योजना बना रही है। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल ने फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स बिजनेस को लॉन्च करने का ऐलान किया था, जिसके बाद अडानी ग्रुप भी इस और बड़ा कदम उठाने जा रही है

मार्च माह तक होगा बड़ा अधिग्रहण
अडानी विल्मर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व कंपनी के प्रबंध निदेशक अंगशु मलिक ने कंपनी की इस योजना के बारे में खुलकर बयान दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए और उनतक पहुंचने के लिए फूड व डिस्ट्रिब्यूझन कंपनी के अधिग्रहण को देख रहे हैं। हमे उम्मीद है कि मार्च माह तक हम कुछ अधिग्रहण को पूरा कर लेंगे। इसके लिए कंपनी ने 62.9 मिलियन डॉलर की राशि को निर्धारित किया है।

अडानी ग्रुप की लंबी छलांग
गौर करने वाली बात है कि अडानी ग्रुप ने पिछले कुछ सालों में लंबी छलांग लगाई है। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 5 बिलियन रुपए इकट्ठा किए हैं। मलिक ने बताया कि 30 बिलियन रुपए की अतिरिक्त फंडिंग भी आंतरिक माध्यम के जरिए आएगी। यह फंडिंग कैपिटल एक्सपेंडिचर के जरिए अगले साल अप्रैल माह तक आएगी। अडानी विल्मर ने फरवरी माह से अपने शेयर को तीन गुना बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

फूड इंडस्ट्री पर दोनों कंपनियों की नजर
अडानी और अंबानी के बीच भारत की फूड इंडस्ट्री में में धाक जमाने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। दोनों ही कंपनियां 400 बिलियन डॉलर की इस इंडस्ट्री पर अपनी निगाहें टिकाए हैं। अडानी विल्मर ने हाल ही में कई ब्रांड का अधिग्रहण किया है, जिमसे कोहिनूर कुकिंग ब्रांड, मैकॉर्मिक स्विटरजैंल अहम है। इस अधिग्रहण के जरिए अडानी ग्रुप अब बासमती चावल के क्षेत्र में अग्रणी की सूचि में आ गया है। पिछले एक साल में अडानी ग्रुप ने 32 कंपनियों को खरीदा है, जिसकी कुल लागत 17 बिलियन डॉलर रही है।

रिलायंस-विल्मर के बीच कड़ी टक्कर
रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने ऐलान किया था कि वह एफएमसीजी सेक्टर में प्रवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य है कि ग्राहकों को कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद पहुंचाए जा सके। वहीं अंगशु मलिक ने कहा कि हम ऐसी कंपनियों की ओर ध्यान दे रहे हैं जो कम कीमतों पर अच्छे उत्पाद मुहैया करा रहे हैं और उनका नेटवर्क अच्छा है। मलिक ने कहा कि हमारी कंपनी अमेजन-फ्लिपकार्ट पर 50 फीसदी की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ रही है












Click it and Unblock the Notifications