Fuel Rates: Crude Oil की कीमत में उबाल, जानिए आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 03 मार्च। गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। आपको बता दें कि हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इस वक्त रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्द की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है लेकिन इसके बावजूद घरेलू तेल के दामों में तेल कंपनियों ने इजाफा नहीं किया है।

Crude Oil की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक
इस वक्त Crude Oil की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो चुकी है। आपको बता दें कि पिछले साल दिवाली के मौके पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी को हटाया था उसके बाद से राज्य सरकारों ने भी ईधन के दामों से वैट चार्ज को कम किया था, उसके बाद से पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर बना हुआ है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications