Fuel Rates: छोटी होली के दिन क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, जानने के लिए क्लिक करें
नई दिल्ली, 17 मार्च। गुरुवार को भी घरेलू तेल की कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है जिससे आम लोगों के होली के त्योहार पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार महीनों से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे लोगों को राहत मिली हुई है।

पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर
गौरतलब है कि घरेलू तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों पर निर्भर होती हैं , जब कच्चे तेल का भाव बढ़ता है तो पेट्रोल-डीजल का रेट भी प्रभावित होता है। हालांकि इस वक्त रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल के भाव ऊपर-नीचे बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 95.28 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications