Fuel Rates: आज क्या है आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल का भाव?
नई दिल्ली, 17 जनवरी। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर है, उनमें बदलाव नहीं हुआ है। तेल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती है। हालांकि कच्चे तेल के भावों में उतार-चढ़ाव जारी है लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल के भाव घटे-बढ़े नहीं हैं।

दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रु से कम
आपको बता दें कि दिल्ली में, ईंधन बाकी महानगरों की तुलना में अपेक्षाकृत सस्ता है क्योंकि राज्य सरकार ने पहले पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम किया है जिससे शहर में ईंधन की कीमत में लगभग 8 रुपये प्रति लीटर की कमी आई।हालांकि बाकी महानगरों में एक लीटर पेट्रोल का दाम 100 रु से ज्यादा ही है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 95.41 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर
- श्रीगंगानगर: 112 रुपये प्रति लीटर
- पोर्ट ब्लेयर: 82.96 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications