Fuel Rates: दुर्गाअष्टमी पर मिली राहत या लगा झटका? जानिए यहां पेट्रोल-डीजल के दाम
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर। दुर्गाअष्टमी के पर्व पर आम लोगों को राहत मिली है। बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। मालूम हो कि इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्कर पर पहुंच गए हैं और लगातार पिछले 7 दिनों से हो रहे पेट्रोल-डीजल के दामों के इजाफे ने लोगों को तंग कर दिया था। आपको बता दें कि सोमवार को पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। मालूम हो कि तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर
आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 104.44 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 93.17 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 110.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.03 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.79 रुपये है। बुधवार को एक लीटर डीजल की कीमत 97.59 रुपये प्रति लीटर थी। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 105.09 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 96.28 रुपये प्रति लीटर है।
Recommended Video

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 104.44 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 110.41 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 105.09 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.79 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 108.64 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 108.08 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 100.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 101.47 रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 113 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 93.17 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 101.03 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 96.28 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 97.59 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 101.66 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 98.89 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 100.38 रुपये रुपये प्रति लीटर
- भोपाल : 102.29 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 93.61 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications