Fuel Rates: आज भी नहीं बढ़े तेल के दाम लेकिन इस शहर में है बिक रहा है देश का सबसे महंगा पेट्रोल
नई दिल्ली, 08 नवंबर। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, जिससे आम इंसान को राहत मिली है। आपको बता दें कि शुल्कों में कटौती के बाद से आम आदमी ने चैन की सांस ली है, हालांकि अभी भी पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। कटौती के बावजूद इस वक्त भारत में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 116.34 रुपये और डीजल की कीमत 100.53 रुपये प्रति लीटर है। आपको बता दें कि तेल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी जिससे लोगों को राहत मिल सके। इसके बाद, देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications