Fuel Rates: जानिए 'छोटी दिवाली' पर क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट?
नई दिल्ली, 03 नवंबर। इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, लगातार कई दिनों से बढ़ रहे तेल के दामों परआज ब्रेक लगा है। छोटी दिवाली पर पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। आपको बता दें कि पिछले लगातार 7 दिनों से पेट्रोल का रेट बढ़ रहा था तो वहीं डीजल के दाम में आज दूसरे दिन कोई भी चेंज नहीं हुआ है। मालूम हो कि धनतेरस पर पेट्रोल के दाम में 35 पैसे बढ़ोत्तरी हुई थी लेकिन डीजल के दाम स्थिर थे।

तेल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 110.08 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 115.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 106.62 रुपये प्रति लीटर पर खरीदा जा सकता है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.59 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 102.59 रुपये है तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 110.49 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 101.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 110.08 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 115.85 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 110.49 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 113.56 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 106.61रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 114.12 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 105.74 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 98.42 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.62 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 101.56 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 104.50 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 98.91 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 107.40 रुपये प्रति लीटर
- गुवाहाटी: 98.36 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications