Fuel Rates: घटे या बढ़े? आज क्या है 1 लीटर पेट्रोल-डीजल का दाम?
नई दिल्ली, 26 नवंबर। लगातार 22 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, शुक्रवार को भी तेल के दाम स्थिर हैं। बता दें कि सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, जिसके बाद कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट में कमी की और इसके बाद से पेट्रोल-डीजल का रेट कम हो गया है। मालूम हो कि तेल की नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।

इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल में गिरावट
लद्दाख, कर्नाटक, पुडुचेरी, जम्मू और कश्मीर, सिक्किम, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, नागालैंड ,पंजाब, गोवा, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, अंडमान और निकोबार, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में वैट कम हुआ, जिसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी से गिरावट देखी जा रही है, हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल में गिरावट देखी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications