Fuel Rates: तेल के नए दाम जारी, वैट कम होने के बाद जानिए श्रीगंगानगर में क्या है 1 ली पेट्रोल का रेट?
नई दिल्ली, 17 नवंबर। बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है, ये लगातार 13वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क कम करने के बाद कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने राज्यों में तेल की कीमतों पर वैट भी कम कर दिए हैं, जिसके बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई है। मंगलवार को राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स घटाकर जनता को राहत दी है। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर 4 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर कम कर दिए हैं।

देश में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में
गौरतलब है कि देश में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है, यहां पेट्रोल की कीमत कल तक 116.34 रुपये प्रति थी। हालांकि आज जरूर तेल के दाम में गिरावट हुई है लेकिन आज भी यहां के तेल की कीमत देश में सबसे ज्यादा है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल पेट्रोल ₹103.97 प्रति लीटर में बिक रहा है, तो वहीं डीजल की कीमत ₹ 86.67 थी। मुंबई में पेट्रोल ₹ 109.98 प्रति लीटर है; जबकि डीजल ₹94.14 प्रति लीटर पर बिक रहा है। मालूम हो कि तेल की नई कीमतें सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 103.97 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 109.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 104.67 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 101.40 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 100.58 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ:95.28रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद:108.20 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.67 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.14 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 89.79 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 91.42 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.01 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 86.80 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 94.62 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP<�स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications