Fuel Rates: 9 दिनों में 8वीं बार लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जानिए आज कितना बढ़ा दाम?
नई दिल्ली, 31 मार्च। 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर आज 8वीं बार जनता पर महंगाई बम फूटा है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद अब राजधानी में पेट्रोल की कीमत 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
Recommended Video

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तो वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 84 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब मायानगरी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। लगातार बढ़ रहे तेल के दामाों के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करने वाली है।

22 मार्च से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं
आपको बता दें कि 22 मार्च से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल के दामों मे उतार-चढ़ाव जारी है, वो इस वक्त 103 डॉलर प्रति बैलर हो गया है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 101.81 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 116.72 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 111.35 रुपये
- चेन्नई : 107.45 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 93.07 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 100.94 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 96.22 रु रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 97.52 रुपये प्रति लीटर

घर बैठे ऐसे चेक करें तेल के दाम
- इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price
- या
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications