Fuel Rates: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज के रेट?

नई दिल्ली, 9 जून। बुधवार को फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने आज देश के चार बड़े मेट्रो शहरों में पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है तो वहीं डीजल के दाम 26 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। मालूम हो कि संडे-मंडे लगातार दाम बढ़ने के बाद मंगलवार को कीमत स्थिर थी। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल का रेट 27 पैसे प्रति बढ़ा था। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 22वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं, जिसमें 16 बार अकेले मई महीने में बढ़े हैं।

Recommended Video

    Petrol Disel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जून में इतने बढ़ गए दाम | वनइंडिया हिंदी
    पेट्रोल अब तक 4.96 रुपये हो चुका है

    पेट्रोल अब तक 4.96 रुपये हो चुका है

    लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 4.96 रुपये और डीजल 5.43 रुपये महंगा हो चुका है। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्‍चे तेल के दाम में करीब 25-30 फीसदी तक बढ़ावा हुआ है, जिसके कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 95.56 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 101.76 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 96.94 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 95.52 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 98.75 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 92.81 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 102.14 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 91.91 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 86.47 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 93.59 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 90.92 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 89.07 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 91.67 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 95.37 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: 86.12 रुपये प्रति लीटर
    डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं..

    डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं..

    सोमवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस वक्त सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। आमदनी कम होने की वजह से खर्च बढ़ गया है। ऐसे में इस वक्त डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं क्योंकि सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

    बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

    कांग्रेस पार्टी 11 जून को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में 11 जून को पेट्रोल पंप के सामने सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+