Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर इजाफा, जयपुर में कीमत 105 के पार

नई दिल्ली, 29 जून। आज तेल कंपनियों ने फिर से आम आदमी को झटका दिया है। मंगलवार को भी पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के भाव में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। मालूम हो कि सोमवार को तेल के दाम स्थिर थे। बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price Hike Today: जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का Rate | वनइंडिया हिंदी
    32वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं...

    32वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं...

    गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 4 मई से अब तक 32वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 76.39 डॉलर डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

    जयपुर में कीमत 105.54 रुपये प्रति लीटर हुई

    जयपुर में कीमत 105.54 रुपये प्रति लीटर हुई

    बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। गौरतलब है कि 4 मई के बाद से अब तक पेट्रोल के दाम में 08.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 08.41 रुपये प्रति लीटर बढ़ोत्तरी हो चुकी है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कीमत 105.54 रुपये प्रति लीटर जा पहुंची है।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 98.81 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 104.90 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 98.64 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 99.80 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 102.11 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 100.81 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 102.69 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 105.54 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 95.97 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 89.18 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 96.72 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 92.03 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 93.72 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 94.54 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: 94.52 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद : 97.20 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर : 98.29 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 89.59 रुपये प्रति लीटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+