Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा, भोपाल में कीमत पहुंची 105 के पार

नई दिल्ली, 18 जून। पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजे आने के बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, जिसने आम आदमी को परेशान कर दिया है। शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तगड़ा इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल के भाव में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 28 पैसे का इजाफा हुआ है। हालांकि कल तेल के दाम स्थिर थे।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: Rahul Gandhi का Modi Government पर चुटीला वार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    क्रूड का भाव 70.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया

    क्रूड का भाव 70.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया

    बढ़ती कीमतों की वजह से इस वक्त पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 27बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम भी बढ़े हैं, क्रूड का भाव 70.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया है इसलिए पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 96.93 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 103.08 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 98.14 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 96.84 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 100.17 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 94.14 रुपये प्रति लीटर
    • भोपाल: 105.13 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 103.57 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 93.22 रुपये प्रति लीटर
    • श्रीगंगानगर: 108.07 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: 100.74 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 87.69 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 95.14 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 92.31 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 90.54 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 92.97 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 96.69 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • भोपाल : 96.35 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 87.34 रुपये प्रति लीटर
    • श्रीगंगानगर: 100.82 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: 95.59 रुपये प्रति लीटर
    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम

    आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+