Fuel Rates: पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर लगी आग, मुंबई में कीमत पहुंची 102 के पार

नई दिल्ली, 11 जून। शुक्रवार को आम आदमी को फिर से झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। आज पेट्रोल 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। जबकि बुधवार को पेट्रोल के दाम में 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई थी और गुरुवार को तेल के दाम नहीं बढ़े थे। गौरतलब है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से 23वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं, केवल 16 बार दाम मई महीने में बढ़े थे। लगातार बढ़ रहे दामों के कारण पेट्रोल अब तक 5.46 रुपये और डीजल 5.99 रुपये महंगा हो चुका है।

Recommended Video

    Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ Petrol-Diesel, जानिए क्या है आज का भाव | वनइंडिया हिंदी
    श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम 106.94 हो गया है

    श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम 106.94 हो गया है

    राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल का दाम 106.94 हो गया है।आपको बता दें कि 135 जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो चुका है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्‍चे तेल के दाम में इजाफा हुआ है, इस वक्त WTI क्रूड ऑयल का दाम 70.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

    • दिल्ली : 95.85 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 102.04 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई : 97.19 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 95.80 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 99.05 रुपये प्रति लीटर
    • लखनऊ: 93.09 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 102.44 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़ : 92.19 रुपये प्रति लीटर
    • श्रीगंगानगर: 106.94 रुपये प्रति लीटर
    • अनूपपुर : 106.59 रुपये प्रति लीटर
    ये हैं आज के डीजल के दाम

    ये हैं आज के डीजल के दाम

    • दिल्ली : 86.75 रुपये प्रति लीटर
    • मुंबई : 94.15 रुपये प्रति लीटर
    • चेन्नई: 91.42 रुपये प्रति लीटर
    • कोलकाता : 89.6 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: 91.97 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: 95.67 रुपये रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: 86.4 रुपये प्रति लीटर
    • श्रीगंगानगर: 99.8 रुपये प्रति लीटर
    • अनूपपुर : 97.74 रुपये प्रति लीटर
    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढने के खिलाफ आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन करेगी। पार्टी पेट्रोल पंप के सामने आज बढ़ते दामों के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन करने वाली है।

    पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये बयान

    बीते सोमवार को मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि 'इस वक्त सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। आमदनी कम होने की वजह से खर्च बढ़ गया है। ऐसे में इस वक्त डीजल-पेट्रोल के दाम कम नहीं हो सकते हैं क्योंकि सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+