जबरदस्त उछाल के बाद रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा डीजल, पेट्रोल भी हुआ महंगा, जानिए आज कितने बढ़े दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में उछाल का दौर जारी है। मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। कीमतें बढ़ने के बाद मंगलवार को डीजल के दाम अब तक के अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 14 पैसे का इजाफा हुआ है, वहीं डीजल भी 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों की ओर से जारी दैनिक मूल्य की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 78.05 रुपये प्रति लीटर में पहुंच गया, वहीं डीजल 69.61 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिल रहा है।

दिल्ली में डीजल 69.61 रुपये प्रति लीटर, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
तेल कंपनियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में डीजल 69.61 रुपये प्रति लीटर है, मुंबई में डीजल 73.90 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। कोलकाता में डीजल के दाम 72.46 रुपये प्रति लीटर, और चेन्नई में 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। जिस तरह से डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इससे महंगाई बढ़ सकती है। दरअसल डीजल का इस्तेमाल ज्यादातर ट्रांसपोर्टेशन में होता है।

जानिए कितने बढ़े पेट्रोल के दाम
पेट्रोल के कीमत पर नजर डालें तो मंगलवार को पेट्रोल राजधानी दिल्ली में 78.05 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है, मुंबई में पेट्रोल 85.47 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 80.98 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में 81.09 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

सुबह 6 बजे लागू होते हैं नए दाम
तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के अलावा डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट के हिसाब से हर रोज पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। नए रेट सुबह 6 बजे से लागू हो जाते हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगाती है। इसमें राज्यों के टैक्स अलग होते हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications