Fuel Prices: लगातार 7वें दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट
नई दिल्ली, जुलाई 24: देश में पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर है। तेल के बढ़ते दामों से आम आदमी का बजट पूरी तरह से हिल गया है। ऐसे में जरूरत की चीजों पर भी इसका असर पड़ा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज (शनिवार) 7वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इससे पहले पिछले हफ्ते (17 जुलाई) को पेट्रोल के दाम 29-30 पैसे तक बढ़े थे, जबकि डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों के बीच जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.84 रुपये प्रति लीटर है, डीजल के दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में पेट्रोल 107.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें कि आर्थिक राजधानी मुंबई 29 मई को देश का पहला शहर बन गया था, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक में बेचा जा रहा था। वहीं डीजल की बात करें तो उसकी कीमत मुंबई में 97.45 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 102.08 रुपए में आ रहा है, जबकि डीजल 93.02 रुपए बिक रहा हैं। चेन्नई ने भी इसी कीमत पर एक लीटर पेट्रोल 102.49 रुपए बेचा जा रहा है। वहीं डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यहां 94.39 रुपये प्रति लीटर डीजल के दाम हैं।
इन राज्यों में सबसे महंगा तेल
बता दें कि वैट और माल ढुलाई शुल्क जैसे लोकल टैक्स के आधार पर ईंधन की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग होती हैं। राजस्थान देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाता है, इसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का स्थान है। लगातार कीमतों में वृद्धि ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में पेट्रोल की कीमतों को 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर धकेल दिया है। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ जिलों भी शामिल है।
ऐसे जानें अपने शहर के दाम
वहीं अगर आपको अपने शहर में तेल के भावों के बारे में जानकारी लेनी है तो आप एसएमएस के जरिए कीमत के बारे में जान सकते हैं। इसलिए आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा। वहीं अगर शहर के कोड की बात करें तो आपको इसकी जानकारी आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगी। ऐसे करके आप आसानी से तेल के दामों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications