इस शख्स के पास हैं इतने पैसे, सबसे पूछ रहा कहां कर दूं दान
नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इन दिनों एक कंफ्यूजन में हैं। दरअसल, वह अपनी संपत्ति दान में देना चाहते हैं, इसलिए अब वह लोगों से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें अपनी दौलत कैसे और कहां दान करनी चाहिए। इसे लेकर वह लोगों उनके आइडिया मांग रहे हैं। इसके लिए बेजोस ने सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर पर एक ट्वीट किया है और लोगों से उनके आइडिया मांगे हैं।

क्या किया ट्वीट?
जेफ बेजोस के पास कुल 82.8 बिलियन डॉलर (करीब 5.3 लाख करोड़ रुपए) की दौलत है। जेफ बेजोस ने एक ट्वीट किया है, जिसमें लिखा है- 'मैं अब लोगों की मदद करना चाहता हूं, ऐसी मदद जिसकी तुरंत जरूरत है और जिसका असर गहरा हो। अगर आप लोगों के पास भी कोई आइडिया है तो इस ट्वीट पर रिप्लाई करें और बताएं (अगर आपको लगता है कि यह सही तरीका नहीं है, तो भी मुझे बताएं।)'
24 घंटे में 15 हजार 'आइडिया'
लोग जेफ बेजोस के ट्वीट के बाद उन्हें 24 घंटे के अंदर ही 15 हजार से भी अधिक जवाब दे चुके हैं। मौजूदा समय में वह अपने माता-पिता द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशन को भी डोनेशन देते हैं। इसके अलावा वह कैंसर रिसर्च के लिए 4 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं। आपको बता दें, अभी तक जेफ बेजोस अरबपति दानकर्ताओं की लिस्ट में शामिल नहीं हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications