रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची नई भर्तियां, जून माह में बढ़े 9.27 लाख नए EPFO के सब्सक्राइबर

रोजगार सृजन को लेकर ईपीएफओ (EPFO)के जो नए आंकड़े आए हैं उसके अनुसार नई भर्तियां जून माह में पिछले 9 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में लेबर मार्केट में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। ईपीएफओ ने शुक्रवार को जो आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार रोजगार सृजन में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

ईपीएफ में नए कर्मचारियों के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह जून माह में 10.14 मिलियन रहा, मई माह की तुलना में इसमे 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और मई की तुलना में 927702 लोगों को अधिक रोजगार मिला है। इससे पहले सितंबर 2022 में 10.15 लाख लोगों को रोगजार मिला था और इन लोगों को ईपीएफ में सब्सक्राइब किया गया था।

epfo

ईपीएफ में नए सब्सक्राइबर की बात करें तो 18-28 वर्ष के युवाओं की संख्या में जून माह में मई माह की तुलना में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मई माह में इस आयु वर्ग के नए सब्सक्राइबर्स 67.8 फीसदी थे, जोकि मई माह में 66.5
की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जून माह में 18-28 वर्ष के 687823 नए सब्सक्राइबर्स ईपीएफ में रजिस्टर हुए जबकि मई माह में यह सख्या 616783 थी।

महिला सब्सक्राइबर्स की बात करें तो इसमे भी 27.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जून माह में 281078 महिला सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है जबकि मई माह में यह संख्या 231187 थी। टीम लीज सर्विसेज की को फाउंडर रितुपर्णा चक्रबर्ती ने बताया कि पहली तिमाही में भर्ती में जो बढ़ोत्तरी देखने को मिली है वह आगे भी जारी रहेगी, आने वाले फेस्टिव सीजन में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और नई भर्तियां बढ़ेंगी।

ईपीएफओ के यह आंकड़े इसलिए भी अहम हैं क्योकिं जो पेरोल पर भर्ती होने वाले कर्मचारियों की संख्या में मई माह की तुलना में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मई माह में कुल 1.38 मिलियन नए सब्सक्राइबर जुड़े थे जबकि जून माह में यह संख्या 28.9 फीसदी बढ़कर 1.78 मिलियन हो गई है।

अगर अलग-अलग राज्यों के आंकड़े की बात करें तो महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा में सबसे अधिक रोजगार का सृजन हुआ है। इन 5 राज्यों में अकेले 60.40 फीसदी नए सब्सक्राइबर बढ़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+