पुराना पासपोर्ट जाइए भूल, अब आएगा ई-पासपोर्ट का जमाना, विदेश मंत्रालय कर रहा है तैयारी

अगर आपने पासपोर्ट नहीं बनवाया है तो परेशान मत हों। क्‍योंकि अब जब आप पासपोर्ट बनवाएंगे तो आपके हाथ एक शानदार बॉयोमीट्रिक जानकारियों से लैस ई-पासपोर्ट आएगा।

नई दिल्‍ली। अगर आपने पासपोर्ट नहीं बनवाया है तो परेशान मत हों। क्‍योंकि अब जब आप पासपोर्ट बनवाएंगे तो आपके हाथ एक शानदार बॉयोमीट्रिक जानकारियों से लैस ई-पासपोर्ट आएगा। वर्ष 2017 में केंद्र सरकार ऐसे पासपोर्ट को जारी करने के बारे में सोच रही है। ईटी की खबर के मुताबिक केंद्र सरकार पासपोर्ट जैसे दस्‍तावेजों को और ज्‍यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए ई-पासपोर्ट जारी करेगी। ईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ई-पासपोर्ट लोगों की जानकारी को सुरक्षित करेगा। इसके अलावा ई-पासपोर्ट में एक इलेक्‍ट्रॉनिक चिप होगी। इस चिप में वो सारी सूचनाएं होगी जो पासपोर्ट के डाटा पेज पर होती हैं। इसके अलावा ई-पासपोर्ट के जरिए इमिग्रेशन अधिकारियों को धोखाधड़ी का पता लगाने और पासपोर्ट का गलत इस्‍तेमाल रोकने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ई-पासपोर्ट के बाद डिजिटल पासपोर्ट को लांच कर सकता है। इस डिजिटल पासपोर्ट को मोबाइल में भी रखा जा सकेगा।

पुराना पासपोर्ट जाइए भूल, अब आएगा ई-पासपोर्ट का जमाना, विदेश मंत्रालय कर रहा है तैयारी

संसद के शीतकालीन सत्र में विदेश राज्‍य मंत्री विदेश मंत्री वी के सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि केंद्र सरकार ने नासिक के इंडिया सिक्‍योरिटी प्रेस में ई-पासपोर्ट को बनाने के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक कॉन्‍टेक्‍टलेस इनलेजस की खरीद को मंजूरी दी थी। बताया जा रहा है कि पासपोर्ट के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विदेश मंत्रालय देशभर के पासपोर्ट सेंटरों को सभी भारतीय राजनयिक मिशन के साथ जोड़ने के लिए सिस्‍टम बनाने पर काम कर रहा है। ये भी पढें: पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बड़ा बदलाव, विदेश मंत्रालय ने प्रक्रिया को बनाया ज्यादा आसान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+