विदेश टूर होगा महंगा, ऑनलाइन गेमिंग टैक्स पर 20% TCS: 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे ये नियम
Rules Changing From 1 October 2023: आने वाला नया महीना अक्टूबर नए नियमों में बदलाव के साथ आने को तैयार है। अक्टूबर की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर से कई नए नियम लागू हो जाएंगे। नए नियमों का सीधा असर लोगों की जिंदगी पर पड़ सकता है। इसलिए इन नए दिशानिर्देशों को जानना जरूरी होगा।
एक अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग पर 23 प्रतिशत टीसीएस यानी टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स लागू होगा। इसी के साथ दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाले इन नियमों में जन्म प्रमाण पत्र से लेकर नए टीसीएस नियम तक शामिल हैं। ऐसे में जानिए यहां 5 नए नियम, जो 1 अक्टूबर से लागू होंगे।

नया 20% टीसीएस नियम
टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स (टीसीएस) की नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय यात्रा की योजना बनाने, विदेशी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, विदेश में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने या विदेश में हाई एजुकेशन हासिल करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अहम हैं।
अगर कोई एक वित्तीय वर्ष में एक निश्चित राशि से अधिक खर्च करता है तो उस पर टीसीएस लागू होगा। हालांकि वित्त मंत्रालय के अनुसार विदेशी यात्राओं के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले यात्रियों पर टीसीएस नहीं लगेगा।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की उदारीकृत प्रेषण योजना (LRS) के तहत कोई भी प्रति वर्ष $250,000 तक पैसा विदेश भेज सकता है। लेकिन 1 अक्टूबर से चिकित्सा और शिक्षा के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए 7 लाख रुपये से अधिक के किसी भी प्रेषण पर 20% का टीसीएस लगेगा।
ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अगस्त में घोषणा की थी कि ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। ऑनलाइन गेमिंग, ऑनलाइन बेटिंग से लेकर घुड़सवारी जैसे खेलों पर 1 अक्टूबर 2023 से 28% GST लागू कर दिया जाएगा।
जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम
यह कानून 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो जाएगा। यह किसी शिक्षा संस्थान में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, मतदाता सूची तैयार करने, आधार जैसे कई उद्देश्यों के लिए एक ही दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की अनुमति देगा। यह पंजीकृत जन्म और मृत्यु का राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय रिकॉर्ड बनाने में मदद करेगा, जो डिजिटल पंजीकरण के माध्यम से कुशल और पारदर्शी सार्वजनिक सेवाओं और सामाजिक लाभों को सुनिश्चित करेगा।
भारत एनसीएपी अगले महीने लागू होंगे
भारत का पहला कार दुर्घटना परीक्षण कार्यक्रम भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (बीएनसीएपी) 1 अक्टूबर, 2023 से लागू किया जाएगा। सरकार ने कहा है कि इस कार्यक्रम के तहत कार निर्माता स्वेच्छा से ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (एआईएस) 197 के अनुसार वाहनों का परीक्षण करवा सकते हैं।
वाहनों को परीक्षणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर वयस्क अधिभोगियों (एओपी) और बाल अधिभोगियों (सीओपी) के लिए स्टार रेटिंग मिलेगी। इससे यह आकलन करने में मदद मिलेगी कि दुर्घटना की स्थिति में कार को किस हद तक नुकसान हो सकता है। ग्राहक इन स्टार रेटिंग्स का हवाला देकर यह तय कर सकते हैं कि कौन सी कार खरीदनी है।
नॉमिनेशन होगा अनिवार्य
सेबी ने डीमैट खाते (Demat Accounts), ट्रेडिंग खाते (Trading Accounts) और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनेशन अनिवार्य है। अगर कोई अकाउंड होल्डर 30 सिंतबर तक नॉमिनेशन नहीं करता है तो 1 अक्टूबर से उनके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications