मोदी सरकार ने लॉन्च किया mAadhaar ऐप, जानिए इसके फीचर्स

नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने एमआधार (mAadhaar) ऐप लॉन्च किया है। अभी यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए आया है, लेकिन जल्द ही अन्य प्लेटफॉर्म के लिए भी इस ऐप को लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं इस ऐप के आपको क्या फायदा होगा।

पेपर फॉर्मेट का झंझट खत्म

पेपर फॉर्मेट का झंझट खत्म

अभी तक आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड रखना होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर दिखाया जाता है। इस ऐप को डाउनलोड कर के इंस्टॉल करने के बाद आपको ऐसा नहीं करना होगा। इस ऐप से आपको यह फायदा होगा कि आपको पेपर-फॉर्मेट के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। अगर आपके मोबाइल में यह ऐप है आपने इस पर रजिस्टर भी करवा लिया है तो आपको अपने साथ आधार कार्ड रखने की कोई जरूरत नहीं होगी।

क्या-क्या होगा इसमें?

क्या-क्या होगा इसमें?

इस ऐप को यूआईडीएआई की तरफ से विकसित किया गया है। इस ऐप में आपका नाम, जन्मतिथि, लिंग और पता दर्ज होगा। इसके साथ-साथ आपकी तस्वीर भी लगी होगी और आपके आधार नंबर को भी इस ऐप से लिंक किया जाएगा। इस ऐप को आप गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, अभी यह ऐप बीटा वर्जन में है।

सुरक्षा के दो शानदार फीचर

सुरक्षा के दो शानदार फीचर

आपकी निजी जानकारियों को सुरक्षा देने के लिहाज से इस ऐप में बायोमीट्रिक लॉकिंग फीचर भी दिया गया है। एक बार अगर यह ऐप लॉक हुआ तो फिर इसे सिर्फ यूजर ही अनलॉक कर सकेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए दूसरा फीचर है टीओटीपी (TOTP) यानी टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (Time-based One-Time Password). इस फीचर की मदद से आप वन टाइम पासवर्ड जनरेट कर सकेंगे।

ये है इसकी पहली शर्त

ये है इसकी पहली शर्त

अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस ऐप को गूगल प्ले से डाउनलोड कर के इस पर खुद को रजिस्टर करेंगे तो आपको बता दें कि इस ऐप की पहली शर्त है कि इसके साथ आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना जरूरी है। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ रजिस्टर नहीं है तो फिर सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर में जाकर इसे रजिस्टर कराना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+