Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UnionBudget 2021-22: मेड-इन-इंडिया टैबलेट में देश का आम बजट, बही-खाता छूटा पीछे

FM Nirmala Sitharaman will present and read out the UnionBudget 2021-22 at the Parliament through a tab: वित्त मंत्री आज संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। कोरोना महामारी के कारण इस साल पहली बार बजट पेपरलेस होगा। वित्त मंत्रालय के मुताबिक मेड-इन-इंडिया टैबलेट के जरिए वित्त मंत्री बजट पेश करने वाली हैं। बजट की सॉफ्ट कॉपी आम लोगों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होगी। राष्ट्रपति भवन निकलने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के टैब को मीडिया के सामने दिखाया, ये टैब सुर्ख लाल रंग के मखमली कपड़े से ढका है, इस दौरान निर्मला सीतारमण के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी थे।

Recommended Video

    UnionBudget 2021-22: मेड-इन-इंडिया टैबलेट में देश का आम बजट, बही-खाता छूटा पीछे
    UnionBudget 2021-22: मेड-इन-इंडिया टैबलेट में देश का आम बजट

    आपको बता दें कि बजट पेश करने से पहले अनुराग ठाकुर ने अपने घर पर पूजा-अर्चना की और पूजा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए, जिसमें उन्होंने कहा कि आम बजट लोगों की उम्मीदों के अनुसार ही होगा। ये सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम करती है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना तीसरा बजट पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा।

    बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी की बजाय 13 फरवरी तक

    बता दें कि इससे पहले रविवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में संसद में होने वाली चर्चाओं के समय निर्धारण को लेकर चर्चा की गई। बता दें कि राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बीएसी की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि बजट सत्र का पहला चरण 15 फरवरी की बजाय 13 फरवरी तक संपन्न किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में बजट पर चर्चा और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए 10-10 घंटे का समय तय करने पर सहमति बनी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में राज्यसभा के सभी फ्लोर लीडर्स को भी शामिल किया गया था। फ्लोर लीडर्स के साथ इस बात पर चर्चा हुई कि बजट सत्र की कार्यवाही राज्यसभा में सुचारु रूप से चले, इसमें कोई व्यवथान उत्पन्न ना किए जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+