अरुण जेटली 1 फरवरी को पेश करेंगे अंतरिम बजट
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करेंगे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। साल 2019 के आम चुनाव से पहले राजग सरकार का यह आखिरी बजट होगा।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, 2019-20 के लिए अंतरिम बजट तैयार करने का काम चल रहा है। मंत्रालय बजट भाषण के लिए पहले ही दूसरे मंत्रालयों एवं विभागों से अपनी राय देने को कह चुका है। अरुण जेटली लगातार छठे साल बजट पेश करने जा रहे हैं। बता दें कि चुनावी साल में जरूरी सरकारी खर्चों के लिए लेखानुदान लाया जाता है और नई सरकार पूर्ण बजट लाती है। इसके तहत वर्तमान वित्त वर्ष के लिए संशोधित व्यय और अगले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित खर्च को अंतिम रूप देने के लिए इस्पात, बिजली और शहरी आवास विकास मंत्रालयों समेत दूसरे विभागों के साथ बैठके की हैं।
तीन दिसंबर से मीडियाकर्मियों के नार्थ ब्लाक में प्रवेश पर रोक रहेगी। यह रोक एक फरवरी, 2019 को बजट को पेश किए जाने तक जारी रहेगी। नार्थ ब्लाक में वित्त मंत्रालय का कार्यालय है। इसके चलते मीडिया को यहां आने की इजाजत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications