Flipkart Tencent Deal: फ्लिपकार्ट पर चीन का दबदबा, चाइनीज कंपनी टेनसेंट से 2060 करोड़ में हुई डील
नई दिल्ली। ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर अब चीन का दबदबा बढ़ गया है। चाइनीज टेक कंपनी टेनसेंट( Tencent) ने फ्लिपकार्ट (Flipkart) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। चीनी कंपनी ने फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल( Binny Bansal) से उनकी हिस्सेदारी 2060 करोड़ रुपए में खरीदी।

फ्लिपकार्ट और टेनसेंट के बीच ये सौदा लगभग 2,060 करोड़ रुपए में हुआ है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट का मुख्यालय सिंगापुर में हैं। इस डील के बाद अब फ्लिपकार्ट में बिन्नी बंसल की हिस्सेदारी मात्र 1.84 प्रतिशत रह गई है। आपको बता दें कि इस डील को पिछले साल ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नए वित्तीय वर्ष में दी है। 26 अक्टूबर को दोनों के बीच ये डील हुई थी।
वहीं इस सौदे के बाद टेनसेंट की फ्लिपकार्ट में सब्सिडियरी की हिस्सेदारी 0.72 फीसदी हो गई है। सूत्रों की माने तो बंसल और टेनसेंट के बीच ये सौदा सिंगापुर में हुआ। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट का हेडक्वाटर सिंगापुर में है और भारत में इसका ऑपरेशन है। इस डील के साथ ही फ्लिपकार्ट में सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी, सीपीपी इंवेस्टमेंट, सॉफ्टबैंक विजन फंड 2, वॉलमार्ट जैसी कंपनियों से फंड हासिल किया है। इस फंडिंग के बाद कंपनी की वैल्यू बढ़कर 37.6 बिलियन डॉलर हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications