Flipkart Big Shopping Days: फ्लिपकार्ट सेल शुरू,इन आइटम्स पर 80% तक छूट
नई दिल्ली। अमेजन के प्राइम डे सेल की शुरुआत होते ही फ्लिपकार्ट ने भी Big Shopping Days सेल की शुरुआत कर दी है। शाम 4 बजे से फ्लिपकार्ट का बिग शॉपिंग डे सेल की शुरुआत हो गई। इस सेल में खास चीजों पर 80 फीसदी तक की छूट मिल रही है। कंपनी अमेजन की प्राइम डे सेल को टक्कर देने के लिए इस सेल की शुरुआत की है। इसमें ब्लॉकबस्टर डील, प्राइस क्रैश, रश ऑवर डील्स और फर्स्ट टाइम ऑन डिस्काउंट जैसी कैटेगरी में जबरदस्त ऑफर्स मिल रहे हैं। स्मार्टफोन्स , टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर बपंर छूट मिल रही है। वहीं SBI के क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी देगी।

फ्लिपकार्ट का बिग शॉपिंग डे
फ्लिपकार्ट के इस सेल में आपको न केवल आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं बल्कि इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है। सेल में हर मिनट में बायर्स को बुक मायशो के टिकट, हर घंटे फिटबिट चार्ज 2 बैंड और हर दिन 2 लोगों के लिए दुबई की ट्रिप जीतने का भी मौका मिल रहा है। वहीं इस सेल में सबसे जबरदस्त ऑफर्स स्मार्टफोन्स पर मिल रहे हैं। इस सेल में इनफिनिक्स हॉट 6 प्रो फोन को 7,999 रुपए में मिल रहा है। जबकि इंटेक्स का Indie 5 फोन जिसमें 4000 mAh की बैटरी है की कीमत 4,999 रुपए में मिलेगा। कंपनी ने गैलेक्सी का On Nxt फोन की कीमत को 10,999 रुपए से घटाकर 8,490 रु कर दिया है।

स्मार्टफोन्स की खरीद पर जबरदस्त छूट
फ्लिपकार्ट की सेल में Galaxy J3 Pro, Galaxy On5 स्मार्टफोन , गैलेक्सी On Max फोन, Pixel 2 फोन्स पर भारी छूट मिल रही है। पिक्सेल 2 जिसकी कीमत 70000 हैं उसे इस सेल में आप मात्र 37000 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स पर 30 से 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। टीवी और होम एप्लाइसेंस पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट है।

कब से कब तक सेल
फ्लिपकार्ट का ये बिग शॉपिंग डे सेल 16 जुलाई शाम 4 बजे से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेगा। इस सेल में छूट के साथ-साथ एक्स्चेंज ऑफर्स, नो कॉस्ट ईएमाई जैसे आकर्षक ऑफर्स हैं। वहीं इस शॉपिंग डे सेल में कई प्रोडक्ट्स ऐसे भी हैं जिन पर पहली बार छूट दी जा रही है। अब देखना होगा कि एमेजन और फ्लिपकार्ड की सेल में कौन बाजी मारता है।












Click it and Unblock the Notifications