यहां iPhones पर मिल रही बड़ी छूट, जानिए कहां और कितनी
Recommended Video

नई दिल्लीः अगर आप आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि फिल्पकार्ट पर 9 जनवरी से 15 जनवरी तक सेल चल रही है। आप भी इस सेल का फायदा उठा सकते हैं और आईफोन खरीद सकते हैं। इस सेल के तहत आईफोन खरीदना बेहद आसान है। फिल्पकार्ट कई बार ऐसे ऑफर देता है जब आपको सस्ते फोन मिलते हैं। नए साल पर भी इस तरह का ऑफर दिया गया था।

मिल रही है छूट
आठ हजार तक की ये छूट iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus फोन के खरीदने पर मिल रही है। iPhone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus फोन पर आठ हजार रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। अगर आप इन फोन को खरीदते समय कैश में भुगतान करते हैं आपको ये कैशबैक नहीं मिलेगा।

CICI बैंक के EMI ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा कैशबैक
Phone X, iPhone 8 और iPhone 8 Plus पर कैशबैक ICICI बैंक के EMI ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा। इन तीन फोन्स पर 18000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। iPhone 7 और iPhone 7 Plus पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन ध्यान रहे ये कैशबैक आपको आईसीआईसीआईसी बैंक के जरिए ट्रांजैक्शन पर ही मिलेगा।

इन फोन पर मिलेगा तीन हजार का कैशबैक
ऐप्पल iPhone 6, iPhone 6s और iPhone 6s Plus खरीदने पर आपको 3000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इन फोन को खरीदने पर icici से EMI ट्रांसैक्शन के ज़रिए पाया जा सकता है। flipkart पर चल रही सेल के अलावा दो जनवरी को एक दूसरी सेल भी शुरू हुई, जिसमें hdfc कार्ड से पे करने पर कैशबैक मिलता। ये प्लान इस प्रकार है-

iStore से iPhone X खरीदते हैं तो मिलता है कैशबैक
इससे पहले भी जनवरी के शुरुआत में एप्पल फोन पर ऑफर आया था। ऑफर के मुताबिक अगर आप iStore से iPhone X एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये का कैशबेक मिलेगा। वहीं अगर आप iPhone 8 और iPhone 8 plus ईमाई पर लेते हैं तो आपको 7000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

11 मार्च तक है ऑफर
11 मार्च तक है ऑफर - आईपैड और एप्पल वाच को खरीदने पर 5000 रुपये का कैशबेक मिलेगा। - ध्यान रहे कि ये सभी ऑफर एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदने पर है। - ईएमआई की अवधि 6 माह से लेकर 24 महीनों तक है। - यह शानदार ऑफर 1 जनवरी से 11 मार्च 2018 तक है।

इन प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा कैशबैक
इन प्रोडेक्ट्स पर मिलेगा इतना कैशबैक - iPhone 7 और iPhone 7 plus को ईमाी पर खरीदने पर 3000 रुपये का कैशबेक मिलेगा। - iPhone 6S और iPhone 6S plus खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। - iPhone 6 और iPhone 5S खरीदने पर 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। - 50,000 रुपये से कम कीमत वाली मैकबुक खरीदने पर 5 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा - 1 लाख से ज्यादा कीमत वाले मैकबुक खरीदने पर 10 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications