जल्द आ रही है Flipkart Big Saving Days, इन मोबाइलों पर बपंर छूट, शॉपिंग से पहले यहां ले पूरी डिटेल

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 23 जून से Flipkart Big Saving Days सेल शुरू करने वाली है। सेल का आयोजन 23 जून से 27 जून तक किया जाएगा। 5 दिन की इस सेल में एप्पल आईफोन 8, वीवो Nex, गूगल पिक्सल 3a समेत कई अन्य स्मार्टफोन्स पर अच्छी खासी छूट दे रही है। यही नहीं अगर आप एचडीएससी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज कर रहे हैं तो आपकों 10 पर्सेंट एक्सट्रा छूट मिलेगी।

स्मार्टफोन के साथ-साथ बिजली के उपकरणों पर भी भारी सेल

स्मार्टफोन के साथ-साथ बिजली के उपकरणों पर भी भारी सेल

फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन के साथ-साथ बिजली के उपकरणों और फैशन के सामान पर भी शानदार ऑफर ग्राहकों को मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले फ्लिपकार्ट ने चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर ऑफ़र और छूट के विवरण का खुलासा किया है। फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स के लिए ये सेल एक दिन पहले यानी 22 जून को शाम 8 बजे शुरू हो जाएगी। साथ ही फ्लिपकार्ट द्वारा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जाएगा।

इन फोनों पर मिल रही भारी छूट

इन फोनों पर मिल रही भारी छूट

48MP कैमरे वाले वीवो Z1x स्मार्टफोन पर 4 हजार रुपये की छूट दी जा रही है। 18,990 रुपये वाला यह फोन 14,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Vivo Nex स्मार्टफोन पर 16 हजार रुपये की छूट मिलेगी और ग्राहक इसे 23,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह, मोटो रेज़र, आईफोन एक्सएस, और अन्य जैसे प्रीमियम स्मार्टफ़ोन पर ऑफ़र हैं। एप्पल आईफोन XS का 64 जीबी मॉडल 58,999 रुपये में उपलब्ध होगा। फोन की वास्तविक कीमत 89,900 रुपये है। इस तरह फोन पर करीब 31 हजार की छूट मिल रही है। इसी तरह एप्पल आईफोन 7 प्लस के 32 जीबी मॉडल को 34,999 रुपये और आईफोन 7 को 28,499 रुपये में खरीद पाएंगे।

Mi मैक्स-2 स्मार्टफोन पर 33 हजार रुपये की छूट

Mi मैक्स-2 स्मार्टफोन पर 33 हजार रुपये की छूट

Mi मैक्स-2 स्मार्टफोन पर 33 हजार रुपये की छूट दी जाएगी। 37,999 रुपये कीमत वाले इस फोन को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह ओप्पो A9स्मार्टफोन को छूट के बाद 12,990 रुपये में खरीद सकेंगे। मोटोरोला रेजर 1,24,999 रुपये में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 25000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वहीं गूगल के Pixel 3a स्मार्टफोन 29,999 रुपये में मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+