शुरू होने वाली है Flipkart की सबसे बड़ी सेल, इन सामानों पर मिलेगी बंपर छूट
देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर Big Billion Days सेल लेकर आ गई है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक ये सेल कंपनी की सबसे बड़ी सेल है जिसमें ग्राहकों को कई शानदार ऑफर और डिस्काउंट मिलेगा।

नई दिल्ली। देश की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर Big Billion Days सेल लेकर आ गई है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक ये सेल कंपनी की सबसे बड़ी सेल है जिसमें ग्राहकों को कई शानदार ऑफर और डिस्काउंट मिलेगा। इसका मतलब साफ है कि इस बिग बिलियन डेज सेल में ग्राहकों की चांदी होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस सले में सभी आइटम्स पर बंपर छूट मिलेगी। इस बार फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल के लिए एचडीएफसी बैंक से पार्टनरशिप की है।

शुरू होने वाली है फिल्कार्ट की सबसे बड़ी सेल
फ्लिपकार्ट कि बिग बिलियन डेज सेल एक बार फिर शुरू होने वाली है। दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी बिग बिलियन डेज सेल की घोषणा कर दी है, जिससे ग्राहकों में काफी उत्साह है। बिग बिलियन डेज सेल की तारीखों का खुलासा तो फ्लिपकार्ट ने अभी तक नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा कि ये सेल अक्टूबर महीने में शुरू हो सकती है। फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज सेल के प्रोशनल वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की।

एचडीएफसी बैंक के कार्ड धारकों को मिलेगा फायदा
वीडियो में फ्लिपकार्ट ने इस सेल को अब तक की सबसे बड़ी सेल बताया है। इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट ने खास एचडीएफसी बैंक से पार्टनरशिप की है। यानि कि एचडीएफसी बैंक का डेबिट या क्रेडिट कार्ड रखने वाले ग्राहकों को कई सामानों पर छूट मिल सकती है। कहा जा रहा है कि इन कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। इस बार सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट स्पीकर्स और बाकी इलेक्ट्रोनिक आइटम पर फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है।
बिग बिलियन डेज सेल से जुड़े हैं कई बड़े सितारे
ऑफर पर मिलने वाले आइटम नो कॉस्ट ईएमआई पर मौजूद होंगे। इसके अलावा ग्राहकों को गिफ्ट कार्ड भी दिए जाएंगे। बिग बिलियन डेज सेल को इसलिए भी अब तक की सबसे बड़ी सेल कहा जा रहा है क्योंकि इस बार सेल से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और क्रिकेटर विराट कोहली भी जुड़े हैं। फिल्पकार्ट का कहना है कि इस बार की सेल इन सितारों की पॉप्यूलैरिटी जितनी ही बड़ी होगी।












Click it and Unblock the Notifications