Airlines offer: गजब का ऑफर, फुली वैक्सीनेटेड लोगों को फ्लाइट टिकट पर तगड़ा डिस्काउंट

Airlines offer: गजब का ऑफर, फुली वैक्सीनेटेड लोगों को फ्लाइट टिकट पर तगड़ा डिस्काउंट

नई दिल्ली, 22 दिसंबर। अगर आपने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है तो आपको हवाई टिकट बुकिंग पर बंपर छूट मिल रही है। Go First एयरलाइंस फ्लाइट टिकटों की बुकिंग पर भारी भरकम छूट दे रहा है। ये छूट सिर्फ उन लोगों को मिल रही है, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। एयरलाइंस ने कोरोना वैक्सीन को प्रमोट करने के लिए ये ऑफर पेश किया गया है। कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके लोगों को फ्लाइट टिकट के किराए में 20 फीसदी का तक डिस्काउंट मिल रहा है।

 Flight Ticket offer: GO FIRST Airlines announces scheme of 20% discount for the double vaccinated

गो फर्स्ट एयरलाइन ने हवाई यात्रियों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। एयरलाइंस ने 'गो वैक्सी फेयर' ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके यात्रियों को बेस फेयर पर छूट दी जाएगी। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको बुकिंग के समय GOVACCI प्रोमो कोड डालना होगा। ये ऑफर सभी घरेलू रूट्स पर लागू होगा।

हालांकि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा। इस ऑफर का लाभ केवल उन्हें ही मिलेगा, जो टिकट की बुकिंग एयरलाइंस की वेबसाइटर या मोबाइल ऐप से करेंगे। ये डिस्काउंट केवल डोमेस्टिक फ्लाइट्स की टिकट बुक पर मिलेगा। जिस तारीख की टिकट बुकिंग की जा रही है, उससे 15 दिनों तक की आप डबल वैक्सीनेशन डिस्काउंट पा सकते हैं। उससे बाद वो वैध नहीं होगा। यानी इस ऑफर का लाभ आपको तभी मिलेगा, जब आप बुकिंग के 15 दिन बाद सफर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+