लॉकडाउन खत्म होते ही फ्लाइट टिकट पर छूट, मात्र 999 में बुक करें हवाई सफर, एयर इंडिया Sale शनिवार से
लॉकडाउन खत्म होते ही फ्लाइट टिकट पर छूट, मात्र 999 में बुक करें हवाई सफर, एयर इंडिया Sale शनिवार से
नई दिल्ली, जून 18। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अगर आप भी सफर की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया फ्लाइट टिकटों का सेल लेकर आ रही है। शनिवार को एयर इंडिया का मेगा सेल शुरू हो रहा है। एयर इंडिया का मानसून बोनेंजा सेल शनिवार 19 जून को शुरू हो रहा है। इस ऑफर के चुनिंदा रूट्स पर आपको किफायती दरों पर टिकट मिलेगा। आप मात्र 999 रुपए में हवाई सफर का मजा ले सकते हैं।

एयर इंडिया का मानसून बोनॉजा
एयर इंडिया का मानसून बोनॉजा सेल शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सेल में आपको चुनिंदा रूट्स पर 999 रुपए में विमान टिकट मिलेगा। ये ऑफर 19 जून से 21 जून तक जारी रहेगी। आप इन तीन दिनों में कम कीमत पर हवाई सफर का लाभ उठा सकते हैं। एयरलाइन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज क जरिए दी है।
1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक तक सकते हैं सफर
इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों पर आप 1 अगस्त 2021 से लेकर 31 अक्टूबर 2021 तक सफर कर सकते हैं। एयर इंडिया के मानसून ऑफर के तहत आप बेंगलुरु-मैसुरु, मैसुरु-कोच्चि, हैदराबाद-बेलगाम, दिल्ली-चंडीगढ़, कोलकाता-भुवनेश्वर के अलावा रायपुर-कोलकाता रूट्स पर टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत आप बुक टिकटों की ट्रैवल डेट में बिना किसी चार्ज के बदलाव कर सकते हैं। एयर इंडिया से पहले इंडिगो ने भी फ्लैश सेल ऑफर निकाला, जिसके तहत लोगों को मात्र 1165 रुपए में फ्लाइट टिकटों की बुकिंग का ऑफर दिया गया।
यात्रियों की घटती संख्या ने बढ़ाई विमान कंपनियों की चिंता
कोरोना के कारण जारी पाबंदियों के चलते लोग सफर से बच रहे हैं। जिसका असर विमान यात्रा पर भी पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक मई में 21.15 लाख यात्रियों ने घरेलू मार्गो पर हवाई यात्रा की। जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 57.25 लाख था। वहीं मार्च 2021 में ये आंकड़ा 78.22 लाख लोगों ने हवाई सफर किया।












Click it and Unblock the Notifications