Fitch Rating एजेंसी ने भारत की विकास दर को बताया मजबूत, 2024 को लेकर कही ये बात
Fitch Rating: भारत की विकास की रफ्तार को लेकर फिच रेंटिंग ने सकारात्मक रुख दिखाया है। फिच की ओर से कहा गया है भारत तेजी से विकास करने वाले देशों की लिस्ट में काफी आगे रहेगा।

Fitch Rating: दुनियाभर में आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है, विकास की सुस्त रफ्तार को लेकर चिंता बनी हुई है। लेकिन इन सब के बीच भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूती से आगे बढ़ रही है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की अर्थव्यवस्था को स्टेबल आउटलुक करार देते हुए कहा कि भारत की सोवरेन रेटिंग (Sovereign Rating) बीबीबी रेटिंग दी है।
फिच रेटिंग ने भारत की सोवरेन रेटिंग को स्थिर आउटलुक करार देते हुए कहा कि बाहरी प्रभाव से भारत की अर्थव्यवस्था अछूती रही है। इसके साथ ही फिच ने भारत को लॉन्ग टर्म फॉरेन करेंसी इश्यूर डिफॉल्ट रेटिंग को बीबीबी दिया है। साथ ही कहा है कि भारत का विकास स्थिर रहने का अनुमान है।
भारत की रेटिंग इसकी मजबूत ताकत और अच्छे विकास को दर्शाती है। फिच ने अनुमान लगाया है कि विकास के मामले में भारत दुनिया का सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश होगा और इसकी विकास रफ्तार मार्च 2024 तक 6 फीसदी रहने की संभावना है।
अमेरिका की रेटिंग एजेंसी फिच ने कहा की भारत दूसरे देशों की तुलना में कहीं बेहतर और मजबूत ग्रोथ कर रहा है, यह भारत के लचीले बाहरी वित्त की ताकत को दिखाता है। पिछले एक साल में बाहरी कई बड़े झटके आए लेकिन इन सभी को दूर करने में भारत ने सफलता हासिल की है।
एजेंसी का कहना है कि 2024 की समाप्त होने तक विश्व स्तर पर भारत की विकास दर 6 फीसदी रह सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक का 2-6 फीसदी लक्ष्य बैंड के ऊपर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications