वित्त मंत्रालय ने पीएफ खाता धारकों को दिया तोहफा, अब पीएफ खाते पर मिलेगा 8.65 फीसदी ब्याज
देश के नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भविष्य निधि जमा पर अधिक ब्याज मिलेगा।
नई दिल्ली। देश के नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब भविष्य निधि जमा पर अधिक ब्याज मिलेगा। केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय को कर्मचारी भविष्य निधि कोष पर 2016-17 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले से देश के करीब 4 करोड़ पीएफ खाता धारकों को फायदा मिलेगा।

वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर को 8.65 फीसदी करते हुए एक शर्त लगाई है कि इस ब्याज दर से सेवानिवृत्ति कोष को घाटा नहीं होना चाहिए। वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय की सिफारिशों को मानते हुए कहा है कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि कोष को किसी तरह का नुकसान न हो। वित्त मंत्रालय के इस फैसले के बाद श्रम मंत्रालय कर्मचारियों को 8.65 फीसदी ब्याज दर पीएफ पर देगा।
आपको बता चलें कि वित्त मंत्रालय ने पिछले साल केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 2015-16 के लिए मंजूर 8.8 फीसदी की ब्याज दर को घटाकर 8.7 प्रतिशत करने का फैसला किया था। वित्त मंत्रालय के इस फैसले पर उसकी काफी आलोचना हुई थी। आलोचना और विरोध के बाद मंत्रालय को इसे वापस से 8.8 प्रतिशत करना पड़ा था। हालांकि वित्त मंत्रालय लगातार श्रम मंत्रालय से ईपीएफ ब्याज दरों को कम करने को कह कहा है। पर इस बात भी वित्त मंत्रालय ने श्रम मंत्रालय की सिफारिशों को मानते हुए साल 2016-17 के लिए ब्याज दरों को 8.65 प्रतिशत रखा है।












Click it and Unblock the Notifications