FICCI Annual Convention: 2030 में भारत में होंगे 140 मिलियन मध्यम आय वाले परिवार: निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2030 में भारत में 140 मिलियन मध्यम आय वाले परिवार होंगे। ये बात सीतारमण ने FICCI के वार्षिक सम्मेलन व 95वें AGM में बताई।

FICCI के वार्षिक सम्मेलन व 95वें AGM में वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि विश्व आर्थिक मंच के मुताबिक 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 140 मिलियन मध्यम आय वाले परिवार होंगे। इसके अलावा 14 मिलियन High Net Worth वाले इंडिविजुअल फैमिली होंगी। वित्त मंत्री ने कहा कि ये डेटा बाजार और इसकी संभावित रेखाओं के बारे में बताता है।
सीतारमण ने कहा कि
लंबे समय से चली आ रही संदिग्ध मंदी जिसका यूरोप पर असर पड़ने की संभावना है, न केवल निर्यात को प्रभावित करेगा बल्कि यह हमें ऐसे कई निवेशों का अवसर देता है जो अब एक अलग जगह की तलाश कर रहे हैं जहां से उनकी गतिविधियां जारी रह सकें। इसलिए जितना आप खुद को पश्चिमी दुनिया में लंबे समय से चली आ रही मंदी के लिए तैयार कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह आपके लिए उन निर्माताओं को वहां से भारत लाने के लिए रणनीति बनाने का भी सबसे अच्छा समय है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इंडस्ट्री को बढ़ाने की जरूरत है। यह हमें बताता है कि बाजार कहां होगाा। यह उद्योग के लिए मांग पैदा करने के लिए बेहतर उपयोग करने के लिए है।वित्त मंत्री द्वारा दिखाई गई डब्ल्यूईएफ की रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती आय और मध्यम वर्ग और उच्च आय वाले क्षेत्रों का विस्तार भविष्य की consumption को फिर से आकार देगा। उन्होंने कहा मध्यम-आय और उच्च-आय वाले परिवार लगभग $ 4 ट्रिलियन वृद्धि होगी ।












Click it and Unblock the Notifications