4.44 फीसदी के साथ खुदरा महंगाई दर चार महीने के निचले स्तर पर, औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ा

नई दिल्ली। फरवरी माह में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 4.44 फीसदी रही है। ये बीते 4 महीने में न्यूनतम स्तर पर है। जनवरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सूचकांक 5.1 फीसदी रहा था। ये फरवरी में काफी घटा है। सोमवार को सरकार की ओर से जारी आंकडों के मुताबिक महंगाई दर पिछले चार महीने में सबसे निचले स्तर पर है। बीते साल नवंबर में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 4.88 फीसदी दर्ज की गई थी। सरकारी आंकड़े के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन दर में भी बढ़त्तरी हुई है। औद्योगिक उत्पादन दर जनवरी में 7.5 फीसदी रही, ये दिसंबर में 7.1 फीसदी थी।

February CPI inflation eases to 4.44 precent January IIP up 7.5 precent

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जनवरी में 5.1 फीसदी, दिसंबर में 5.21 फीसदी और नवंबर में 4.88 फीसदी रहा था। शहरी महंगाई दर 4.93 फीसद से घटकर 4.52 फीसद पर आ गई है। ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी महंगाई दर 5.21 से घटकर 4.37 फीसदी रही है, जबकि दालों की महंगाई दर 2.33 फीसद से घटकर 2.10 फीसद रही है। घरेलू महंगाई दर 8.33 फीसदी से घटकर 8.28 फीसदी रही है। इसके अलावा सब्जियों की महंगाई दर 26.97 से घटकर 17.57 फीसद पर आ गई है। हालांकि फ्यूल एवं बिजली महंगाई 7.7 फीसदी पर बरकरार रही है। कपड़े जूतों से जुड़ी महंगाई दर 4.9 फीसदी से बढ़कर 5 फीसद हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+