जानिए 500 रुपए के नए नोट की 20 खास बातें
जल्द ही बाजार में 500 और 2000 रुपए के नए नोट आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 500 रुपए के नोट में क्या होगा खास-
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 8 नवंबर को ही ये घोषणा कर दी है कि 9 नवंबर से 500 और 1000 रुपए के नोट नहीं चलेंगे। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए पीएम मोदी ने ये फैसला किया है। जल्द ही बाजार में 500 और 2000 रुपए के नए नोट आने वाले हैं। आइए जानते हैं कि 500 रुपए के नोट में क्या होगा खास-

500 के नोट की खासियत
1- नोट के इस हिस्से को रोशनी में देखने पर 500 रुपए लिखे हुए दिखाई देंगे।
2- यहां पर 500 रुपए की एक छुपी हुई तस्वीर होगी।
3- नोट पर देवनागरी में 500 रुपए लिखा हुआ होगा।
4- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी।
5- नोट के दाईं तरफ सुरक्षा धागा होगा, जो नोट को तिरछा करने पर उसका रंग नीले और हरे में बदलता रहेगा।
6- पैसे अदा करने का वादा और गवर्नर के हस्ताक्षर नए नोट में दाईं ओर खिसक गए हैं।
7- दाईं ओर खाली स्थान पर महात्मा गांधी का चित्र उभरता है, जिसमें 2000 रुपए का वाटरमार्क भी होगा।
8- नोट पर लिखे नंबर का आकार छोटे से बड़े यानी बढ़ते क्रम में होगा, जो नोट में दाईं ओर नीचे की तरफ और बाईं ओर ऊपर की तरफ लिखा होगा।
9- नंबर के ठीक ऊपर 500 रुपए लिखे होंगे, जिनका रंग हरे और नीले रंग में बदलता रहेगा।
10- दाईं ओर नीचे की तरफ अशोक स्तम्भ का चिन्ह होगा।
दृष्टिहीन लोगों के लिए
11- दाईं ओर अशोक स्तंभ के ठीक ऊपर एक काले रंग का गोलाकार उभरा हुआ निशान है, जिस पर 500 रुपए भी लिखा होगा। इसे सिर्फ छूकर भी पहचाना जा सकता है।
12- नोट के बाईं और दाईं ओर किनारे की तरफ को पांच लाइनें खिंची हैं, जिसकी प्रिंटिंग उभरी हुई होगी।
नोट के पीछे की तरफ
13- बाईं तरफ नोट की छपाई का साल लिखा होगा।
14- स्वच्छ भारत का लोगो गांधी जी का चश्मा, उसके स्लोगन के साथ होगा।
15- कई भाषाओं में पांच सौ रुपए लिखे जाने का पैनल बीच में थोड़ा बाईं तरफ को होगा।
16- नोट के पीछे की तरफ दिल्ली के लाल किले की तस्वीर होगी।
17- दाईं तरफ ऊपर की ओर देवनागरी में 500 रुपए लिखा होगा।
अन्य
18- 500 रुपए का नोट 63 मिलीमीटर चौड़ा और 150 मिलीमीटर लंबा होगा।
19- 2000 रुपए के नोट का रंग 'स्टोन ग्रे' होगा।
20- 2000 रुपए के नोट E इनसेट लेटर के साथ होंगे।












Click it and Unblock the Notifications